फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटयात्रा के साथ वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
घट यात्रा के साथ वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के मोहल्ला चंद्र नगर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में तीन दिवसीय मजिजिनेंद्र वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव और विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। इंद्राणियों द्वारा घटयात्रा निकाली गई और ध्वजारोहण किया गया।
शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ डाक्टर एके जैन (परिवार) द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वेदी प्रतिष्ठा के लिए 108 आचार्य महा मुनि विद्यासागर महाराज से आशीर्वाद लिया और उनके संघ के प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी मनोज जैन (लल्लन भैय्या), प्रतिष्ठाचार्य राजकुमार जैन एवं पंडित संजय जैन रहे। प्रथम दिन वेदी शुद्धि अष्टकुमारियों (अनुष्का, अन्वेषा, अविका, परी, मिष्ठी, पालकी, सौम्या और दीक्षा) और मुख्य इंद्राणियों ने कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इंद्राणियों ने घट यात्रा निकाली। घट यात्रा चंद्रनगर से शुरू होकर कोर्ट रोड, अहमद बाग से होते हुए वापस चंद्र नगर में दिगंबर जैन मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। घटयात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वजा अहिंसा परमोधर्म बैनर, ढोल बैंड आदि रहे। घट यात्रा की अगुवाई प्रवीण, अनुज, सुदीप, अरुण, आदर्श, देवेंद्र, बीएम जैन, विशाल, प्रकाश, वीर कुमार, अभय, श्रीपाल, डा. जेके जैन, प्रमोद विनय, संजय आदि शामिल रहे। उनके पीछे छोटी छोटी अष्टकुमारियां हाथ में धर्म ध्वजा लेकर चल रही थीं। मंदिर पहुंचकर प्रष्ठिाचार्य द्वारा विधि विधान से मुख्य पात्रों सुधीर जैन (सौधर्म इंद्र), मनीष जैन (कुबेर), प्रोफेसर एके जेन (यज्ञ नायक), नवीन जैन (इशान इंद्र), संदीप जैन (सानत इंद्र), उमेश जैन (माहेंद्र इंद्र), अजय जैन (ब्रह्म इंद्र), प्रमोद जैन (लातव इंद्र), संदीप जैन (शुक्र इंद्र), प्रवीन जैन (शतार इंद्र), संदीप जैन, उमेश जैन द्वारा शांतिधारा करने का सौभाग्य मिला। कार्यक्रम में मुख्य संयोजक अविनाश जैन, विशाल जैन, मुकेश जैन, सुशील जैन, दिनेश जैन, सुदीप जैन, अरुण जैन रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें