फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की लोकसभा संचालन समिति की समीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों के संबंध में भाजपा की लोकसभा क्षेत्र संचालन समिति शुक्रवार को सहारनपुर में समीक्षा बैठक करेगी। उसमें भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल पार्टी की तरफ से चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा करेंगे। बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही के भी पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभियान के रूप में कार्यक्रमों की श्रंखला शुरू करने का निर्णय लिया था। उसमें रन फॉर यूनिटी से लेकर नगरीय क्षेत्र के वार्डों तथा गांव दर गांव पदयात्रा के साथ ही कमल ज्योति उत्सव मनाया जाना है। कमल ज्योति उत्सव में घर घर एक दीप प्रज्ज्वलित करने का कार्यक्रम है। इन कार्यक्रमों में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। उसी की समीक्षा के लिए शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल सहारनपुर पहुंच रहे हैं। वह शहर के एक होटल में पार्टी पदाधिकारियों और बूथ कमेटियों के साथ समीक्षा करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी आ सकते हैं।
3 को कैराना और मुजफ्फरनगर, चार को बिजनौर
भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन महामंत्री मोहित बेनीवाल ने बताया कि लोकसभा संचालन समिति की समीक्षा बैठक तीन नवंबर को कैराना और मुजफ्फरनगर में होगी। कैराना में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा नवाब सिंह गुर्जर बैठक करेंगे, जबकि मुजफ्फरनगर में एमएलसी विजय बहादुर पाठक और प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख बैठक करेंगे। इसके बाद चार नवंबर को बिजनौर में प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी त्यागी बैठक करेंगे। इसके बाद 17 नवंबर को सभी जनपदों में बाइक रैली निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें