फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में अग्रणीय भूमिका निभाएं महाराजा अग्रसेन के वंशज : गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति में अग्रणीय भूमिका निभाएं महाराजा अग्रसेन के वंशज : गुप्ता
विज्ञापन

देवबंद। महाराजा अग्रसेन की 5142वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को अग्र परिवार द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
रामलीला भवन पर शोभायात्रा का उद्घाटन भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता और क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह ने नारियल तोड़कर किया। शोभायात्रा में महाराजा के रथ के सारथी संदीप गर्ग, कुलदेवी लक्ष्मी के सारथी राजेश गर्ग, दायीं ओर चंवर के सौरभ गर्ग तथा बायीं ओर से अमित गर्ग रहे। महाराजा की आरती अजय बंसल, अक्षय बंसल और कुलदेवी लक्ष्मी की आरती विजेश कंसल द्वारा की गई। मयंक गुप्ता ने कहा कि अग्र परिवार समाज को एक साथ लेकर चलता है। उन्होंने कहा कि जब तक महाराजा अग्रसेन के वंशज राजनीति में अग्रणीय नहीं होंगे, तब तक खोया हुआ गौरव नहीं मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ब्रिजेश सिंह ने कहा कि वैश्य समाज आज भी अग्रसेन जी के सिद्धांतों एक ईंट एक रुपये को मानकर लोगों की सहायता करता है। व्यापारी नेता हुलाश राय सिंघल ने कहा कि आपसी एकता के अभाव में वैश्य समाज पिछड़ता जा रहा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ रामलीला भवन से शुरू होकर अनाज मंडी, एमबीडी चौक, मेन बाजार, सर्राफा बाजार, हनुमान चौक होते हुए श्री विष्णु भगवान मंदिर धर्मशाला जनकपुरी में जाकर संपन्न हुई। इस मौके पर संस्थापक राजीव गुप्ता, अजय सिंघल, संजीव अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अरविंद बंसल, वैभव अग्रवाल, गगन मित्तल, विशाल गर्ग, विनोद प्रकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, योगेंद्र गोयल, हरिओम सिंघल, बलराम सिंघल, नरेंद्र बंसल, नीरज गर्ग, निखिल अग्रवाल, अखिलेश जैन, आलोक गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें