फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 को लखनऊ में हुंकार भरेंगे राज्य कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
23 को लखनऊ में हुंकार भरेंगे राज्य कर्मचारी
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने कहा कि 23 अक्टूबर को लखनऊ में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने सहित विभिन्न मांगों को रैली आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनपद से हजारों की संख्या में कर्मचारी रैली में शामिल होंगे। रैली के माध्यम से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने की मांग की जाएगी। जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी ने राज्य कर्मचारियों से भारी संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की। मंडल अध्यक्ष मुकेश त्यागी, मंत्री मनमोहन सिंह, राजकुमार, रमेश चंद शर्मा, सुधा शर्मा, सोमपाल सिंह राणा, प्रवीण कुमार, योगेंद्र कुमार, प्रमोद बंसल, सोहन पाल सिंह, उमेश देशवाल, संदीप यादव, राजेश कुमार, चरण सिंह, राजेश्वर दयाल, मनोज कुमार सिंह, सलीम अहमद, बाबू राम, रवि, सचिन कुमार, शिवम कुमार, सुरेश पाल, मयंक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें