फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर के यात्रियों की समस्याओं को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर के यात्रियों की समस्याओं को उठाया
विज्ञापन

सहारनपुर। सांसद राघव लखनपाल शर्मा के भाई राहुल लखनपाल शर्मा ने नई दिल्ली में रेलवे द्वारा आयोजित फिरोजपुर और अंबाला डिवीजन की बैठक में भाग लिया। सहारनपुर के यात्रियों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और प्रस्ताव अधिकारियों के समक्ष रखे।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि अमित वर्मा ने बताया कि राहुल लखनपाल शर्मा ने सहारनपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 64511 सहारनपुर-नगलडैम में अधिक भीड़ होने के कारण ट्रेन नंबर 64921 को सहारनपुर से समय परिवर्तन कर सुबह साढ़े सात बजे चलाने की मांग की। राहुल लखनपाल ने रेलवे के अधिकारियों को बताया कि ट्रेन संख्या 54540 सहारनपुर, अंबाला-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर बहुत देरी से पहुंचती है। इस ट्रेन में छात्र-छात्राएं यमुनानगर और अंबाला से शिक्षण ग्रहण कर लौटते हैं। ट्रेन जगाधरी व पिलखनी में 50-50 मिनट रुकती है, जिससे छात्रों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ट्रेन जगाधरी व पिलखनी में स्टापिज कम करने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही यात्रियों को अन्य सुविधाएं दिलाए जाने की मांग की। अंबाला की तर्ज पर सहारनपुर रेलवे अस्पताल को बनवाने का प्रस्ताव रखा। सहारनपुर रेलवे स्टेशन के खलासी लाइन द्वारा और विस्तारीकरण कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। जीएम नार्दन रेलवे विश्ववास दुबे, डीआरएम अंबाला दिनेश शर्मा, सांसद रतनलाल कटारिया, जगदीप राय, संदीप रावत, अमित चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें