बेहट। ब्लाक मुजफ्फराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत दयालपुर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया, कि ग्राम पंचायत द्वारा गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों में मानकों की अनदेखी की जा रही है और बड़े स्तर पर धांधली हो रही है।
डीएम से की शिकायत में गांव दयालपुर निवासी मेहरबान, सुशील, शाहिद, आदिल, दिलदार, साकिब, शुभम आदि ने आरोप लगाया, कि उनके गांव में ग्राम पंचायत द्वारा कराए जा रहे कराए जा रहे विकास कार्यों में मानकों की अनदेखी की जा रही है। शौचालयों में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। गांव के मेन रास्ते पर कीचड़ अटा पड़ा है। कहने के बाद भी सीसी सड़क एवं खड़ंजे का निर्माण नहीं कराया। आरोप है, कि यदि वे ग्राम प्रधान से इस संबंध में बात करते है, तो उनके साथ अभद्रता करते है। ग्रामीणों का यह भी कहना है, कि गांव में सौर ऊर्जा का दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने गांव में किए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच किए जाने के साथ ही ग्राम प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उधर, प्रधान का कहना है कि आरोप सही नहीं है।