फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाला नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पूरब पर्व पर धूमधाम से नगर कीर्तन निकाला गया। गतका पार्टी ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले नगर कीर्तन का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन

देहरादून रोड स्थित गुरुद्वारा संत श्री भागमल से नगर कीर्तन का शुभारंभ किया गया। घंटाघर, अंबाला रोड होते हुए नगर कीर्तन सुभाष नगर पहुंचा। खालसा सेवा सोसायटी के पदाधिकारियों ने नगर कीर्तन को भव्य स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया। गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी में श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। गतका पार्टी ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। नगर कीर्तन में सबसे आगे नगाड़ा रखा हुआ था। इसके पीछे घोड़ों पर निहंग सिख सवार थे। डीजे पर गुरबाणी का कीर्तन चल रहा था। सबसे पीछे पंज प्यारे चल रहे थे। इंद्रजीत सिंह खालसा, सरदार सुरेंद्र सिंह, सरदार जितेंद्र सिंह खालसा, करनप्रीत सिंह, लोची, गुलशन, राजकुमार, डिंपी, मुकेश मेहता, जोनी, जसबीर सिंह बग्गा, सरदार इंद्रजीत सिंह, विक्रम शर्मा, नूतन शर्मा, हेमंत अरोड़ा, राकेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें