फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से कुचलकर यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। अंबाला हाईवे पर बस से कुचलकर एक यात्री की मौत हो गई। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

देहरादून निवासी विरेंद्र सिंह नेगी ने सरसावा थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके समधी रचेंद्र सिंह रावत (55)अपनी मां के साथ मंगलवार सुबह देहरादून से पटियाला लौट रहे थे। अंबाला हाईवे पर मानव ढाबे के पास पंजाब की रोडवेज बस रुकी तो वह उतर गए। जब वह दोबारा बस में आगे के दरवाजे से चढ़ने लगे तो चालक ने बस चला दी। झटका लगने के कारण रचेंद्र सिंह का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े और बस का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। जब तक उन्हें बस के नीचे से निकाला गया, तब तक रचेंद्र की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें