फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड्डु गोपाल को भोग लगाकर झुला झुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लड्डु गोपाल को भोग लगाकर झुला झुलाया
विज्ञापन

चिलकाना/बड़गांव/ छुटमलपुर/ गंगोह (सहारनपुर)। जिलेभर में जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया। भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को दर्शाती हुई मनोहारी झांकियां लगाई गई
चिलकाना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कस्बे में मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। बस स्टैंड के पास स्थित मंदिरों में पालकी में विराजमान भगवान कृष्ण मनमोहक लग रहे थे। कुछ स्थानों पर रविवार को अष्टमी मनाई गई तथा व्रत रखा गया। रात में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर लड्डू गोपाल को भोग लगाया तथा पालना झुलाया। पुरानी घास मंडी स्थित मंदिर, सुल्तानपुर के बाजार वाला मंदिर, कंकरों वाला मंदिर, चारजो वाला मंदिर को सजाया गया है। अधिकांश स्थानों पर सोमवार को अष्टमी का व्रत रखा गया। बड़गांव कसबे और खुदाबक्सपुर माजरा गांव में देवी देवताओं की झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जगह जगह पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। रिषीपाल राणा, सुखपाल सिंह, टीनू शर्मा, मुकेश, ब्रह्म सिंह, बिजेंद्र, नाथीराम, शिवकुमार, यशपाल सिंह, देवेंद्र का सहयोग रहा। उधर, चिराऊ गांव के मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण एवं शिव परिवार की मूर्तियों की विधि विधान से स्थापना की गई।
विज्ञापन

छुटमलपुर के मनकामेश्वर शिव मंदिर में भजन संध्या और श्री कृष्ण लीला का शानदार मंचन किया गया। राधा कृष्ण का रूप धरे कलाकारों ने अपने मंचन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वैदिक शिव सत्संग मंदिर, शिव मंदिर फतेहपुर में भी श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी मंचन किया गया। इस दौरान राज सिंह साध, प्रमोद शर्मा, भीम सैन, मुकुल अग्रवाल, विकास गुप्ता, सतीश राठौर, नीरज गोयल, अशोक गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
गंगोह में महिलाओं ने भी अपने-अपने घरों में लड्डू गोपाल को स्नान कराया और पूजा अर्चना उपरांत उन्हें झूला झुलाकर मन्नतें मांगी। पायल बंसल, अंकिता गर्ग, तान्या बंसल, ममता गोयल, शैली मित्तल, उमंग, याशिका नारंग आदि द्वारा सामूहिक रूप से कार्यक्रम आयोजित कर केक काटकर भगवान श्री कृष्ण का जन्म दिन मनाया गया। सबने एक साथ अपने लड्डू गोपाल को झूला झुलाया।
विज्ञापन

शिव चौक स्थित पंचायती धर्मशाला में सुदर्शन क्लब के तत्वावधान में चल रहे जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार सुबह वरुण गर्ग, स्वाति गर्ग, राजीव, मनी, मनीष गोयल एवं उमंग गोयल द्वारा लड्डू गोपाल का महास्नान कराकर श्रंगार कराया गया। इससे पूर्व भगवान गणेश जी का पूजन सुनील अग्रवाल और मंगल कलश पूजन राकेश गोयल ने कराया। डा. कमलकांत, संजय कांत, सचिन बंसल, राकेश सिंघल द्वारा आरती की गई। अपराह्न आरती राजेश काका, सुनील गर्ग, नितिन बंसल आदि ने कराई। संध्या आरती जंग बहादुर अग्रवाल, रमेश सिंघल, योगेश वर्मा, अशोक वर्मा, बिजेंद्र अधिकारी ने संपन्न कराई। बृजमोहन वर्मा, अनिल नामदेव, पीयूष गोयल, दीशू नामदेव, अर्पित गोयल, अनमोल बंसल, वैभव अग्रवाल, अमित गर्ग, करण गोयल, समर्थ गोयल, प्रतीक गोयल, वरुण शर्मा, रमेशचंद गर्ग आदि रहे। उधर, गांव महंगी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन पर छात्राओं ने सुंदर वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। ग्वाले के रूप में श्रीकृष्ण जी सबका मन मोह रहे थे। वार्डन मुकेश सैनी ने श्रीकृष्ण जी के जीवन प्रसंगों सुनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें