देवबंद। मोहिउद्दीनपुर गांव के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम काफी देर तक जंगलों की खाक छानती रही। इस दौरान टीम को कई स्थानों पर तेंदुए के पैरों के निशान मिले।
मंगलवार को खेतों पर काम करने गए मोहिउद्दीनपुर गांव के ग्रामीण उस समय दहशत में आ गए जब उन्हें एक खेत में तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई पड़ा। ग्रामीण कामकाज छोड़कर वहां से भाग खड़े हुए उन्होंने तुरंत ही इसकी जानकारी वन विभाग को दी। कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश की तलाश की, लेकिन तेंदुआ कहीं दिखाई नहीं दिया। हालांकि इस दौरान टीम को कई स्थानों पर उसके पैरों के निशान जरूर दिखाई दिए। जिनकी बारीकी से जांच की गई। बाद में वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को तेंदुए से बचने के लिए जरूरी जानकारी दी।