फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के पास जलभराव में उतरे करंट से घोड़े की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर के पास जलभराव में उतरे करंट से घोड़े की मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। मोहल्ला नवीन नगर स्थित ट्रांसफार्मर के आसपास बारिश के बाद हुए जलभराव में उतरे करंट से अफरातफरी मच गई। ईंटें लेकर जा रहे घोड़े की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने विद्युत निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
बुधवार दोपहर लगभग एक बजे झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण जगह-जगह पानी भर गया। मोहल्ला नवीन नगर स्थित महर्षि दयानंद स्कूल के पास लगे ट्रांसफार्मर एवं लोहे के खंभों के आसपास जलभराव हो गया। अचानक खंभों और पानी में करंट उतर आया। उससे वहां से गुजरने वाले लोगों को झटके लगने शुरू हो गए। पहले बच्चों को झटका लगा, उसके बाद एक स्कूटी चालक को झटका लगा और वह दूर जाकर गिर पड़ा। वहां से गुजर रहे बुग्गी चालक को भी करंट का अहसास हुआ। जिसकी जानकारी उन्होंने आसपास के लोगों को दी। इसी दौरान ग्राम शिमलाना निवासी पद्म अपने घोड़ा बुग्गी पर ईंटें लेकर उधर से गुजरा। जैसे ही घोड़े का पैर पानी में पड़ा तो उसे करंट लगा। लोगों ने शोर मचा दिया। जिस पर पद्म कूदकर दूर हो गया। जबकि घोड़ा करंट लगने के बाद वहीं गिर पड़ा और कुछ ही देर में तड़प कर उसकी मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना विद्युत निगम के अधिकारियों को देकर सप्लाई बंद कराई। लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि पानी हटने के बाद जांच कराई जाएगी कि पानी में करंट कैसे उतरा। हालांकि चौपाया जानवरों की हल्के करंट से ही मौत हो जाती है। जबकि इंसान में मात्र झनझनाहट ही महसूस होती है। कई जगह लोहे के खंभों एवं ट्रांसफार्मरों पर चेतावनी भरा खतरे का निशान लगा दिया जाता है। फिर भी दुर्घटनाएं हो जातीं हैं। पीड़ित व्यक्ति को 25 हजार रुपये का मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें