फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर की जांच को आई टीम के सामने हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। गांव कोलाखेड़ी में सरकारी गल्ले की दुकान की जांच करने पहुंची टीम के सामने कार्ड धारकों ने दुकान मालिक पर राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। तहसीलदार ने उपभोक्ताओं को कार्यवाही करने का आश्वासन दे कर शांत कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत करने पर तहसीलदार देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में बुधवार को चार सदस्य टीम गांव में पहुंची थी। टीम के गांव में पहुंचते ही कार्ड धारकों ने उसे घेर लिया और डिपो मालिक राकेश पर गेहूं, चावल, मिट्टी का तेल नहीं देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कौशल्या देवी, भगवती, बोहती, रीना, श्यामकली, ओमबती, रूमा, जगवती आदि महिलाओं का आरोप था कि डिपो मालिक कार्ड पर आधा राशन देता है, यदि किसी के चार यूनिट है। उसे मात्र 10 किलो अनाज देता है। तेल दो तीन माह में केवल एक या दो लीटर देता है।
उधर, ग्राम सभा के दूसरे गांव भगवानपुर माजरा की महिलाओं ओमकली, धन्नो, सुमित्रा, लीलावती, ओमकली, काली ने आरोप लगाया कि डिपो मालिक एक वर्ष से खाद्य सामग्री का वितरण नहीं कर रहा है। इससे गरीबों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। तहसीलदार ने महिलाओं को उचित कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों को सुना गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें