धूमधाम से निकाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
सहारनपुर। भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
दाबकी रोड स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। रथ यात्रा डीएम आवास मार्ग, जिला अस्पताल पुल होते हुए हकीकत नगर स्थित श्री जगदंबा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां भगवान जगन्नाथ को स्थापित किया गया। मंदिर के पुजारी दासानुदास विद्याधर ने पूजा अर्चना कराई। श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। अरुणा गोयल, अशोक कुमार, शैफाली, रमा गुप्ता, सरिता गर्ग, अशोक गुप्ता, राम अपूर्व, वीणा मलिक, शिखा, कमला, मंजू सैनी, संतोष, अरुण बांगा, त्रिलोक गुप्ता मौजूद रहे।