फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथीन की होली जलाकर पूर्ण प्रतिबंध का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीथिन की होली जलाकर पूर्ण प्रतिबंध का किया स्वागत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। पॉलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेशों का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने स्वागत किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच ने पॉलीथिन की होली जलाई। कहा कि पॉलीथिन स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए हानिकारक है। सरकार के आदेश का कड़ाई से पालन होना चाहिए।
व्यापार मंडल के कार्यालय पर बैठक में नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाना सरकार का सही निर्णय है। उन्होंने कहा कि प्रशासन छोटे व्यापारियों को परेशान न करे। बल्कि पॉलीथिन बनाने वाले फैक्ट्रियों को बंद कर सरकार के आदेश का पालन कराए। प्रदेश संयुक्त महामंत्री दीपकराज सिंघल ने कहा कि सरकार का निर्णय जनहित में स्वागत योग्य है। व्यापारी समाज पॉलीथिन बंदी पर अमल करेगा। लेकिन इसकी आड़ में व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर महामंत्री अजय गर्ग व अर्जुन सिंघल ने प्रशासन समाज में जागरूकता देने का काम करे। संचालन विकास पुंडीर ने किया। इस मौके पर मो. वसीम, राकेश मित्तल, वरयाम खान, देवीदयाल शर्मा, रवि होरा, अभिषेक मित्तल, गुफरान अली, राजेश सिंघल, बिजेंद्र सिंह, नीरज जैन, कुणाल सिंघल, अभिनव गोयल, फैसल नूर, शशांक रस्तोगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच ने पॉलीथिन की होली जलाते हुए सरकार से मांग की कि वह 15 जुलाई से पॉलीथिन पर पूर्ण रोक लगाए। प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह व संयोजक बी.पी. सिंह ने कहा कि पॉलीथिन का बढ़ता प्रयोग प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण है। इस मौके पर हाजी मो. हनीफ, रामकला सैनी, चंद्रपाल, सुशील, वाजिद, सलमान, राजपाल, डा. रविंद्र, डा. नुरुल हसन, प्रदीप पाल, मोनू धीमान, जयप्रकाश पाल, मांगेराम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें