फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्घ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। अंबाला रेलवे ट्रैक पर एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। माना जा रहा है कि ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को शाहजहांपुर चौकी को पुलिस को सूचना मिली कि यमुना नदी पर बने पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल मोर्चरी भिजवाया। मृतक की जेब से मिले कागजों पर पर लिखे फोन नंबर के आधार पर उसकी पहचान 60 वर्षीय अजय कुमार मित्तल निवासी राजनगर गाजियाबाद के रूप में हुई। पुलिस को आशंका है कि चलती ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत हुई है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें