फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बजट कैसे आदर्श बनेगी ग्राम पंचायत देवबंद देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित हुई ग्राम पंचायत देवबंद देहात बिना बजट के कैसे आदर्श बनेगी। शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति और पक्की सड़कों का निर्माण सहित विभिन्न कार्य कराए जाने हैं। शासन ने आदर्श गांव बनाने के मानकों का सर्कुलर जारी कर पल्ला झाड़ लिया है। अब विभागीय अधिकारी इस माथापच्ची में लगे है कि किस मद से कटौती कर आदर्श गांव के सपने को साकार किया जाए। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जनपद में देवबंद देहात ग्राम पंचायत का तीन माह पहले चयन हुआ था। इस ग्राम पंचायत की आबादी 10 हजार से अधिक है। ग्राम पंचायत में गांव मकबरा, इंदरपुर, नूरपुर, कासिमपुरा, रहमान कॉलोनी शामिल है। शासन ने ग्राम पंचायत को आदर्श बनाने के लिए गाइड लाइन जारी करते हुए मुख्यालय को सर्कुलर जारी कर दिया, जिसमें अलग-अलग विभागों से कार्य कराए जाने का उल्लेख किया गया है, लेकिन ग्राम पंचायत को आदर्श बनाने के लिए अलग से कोई बजट नहीं दिया है। ऐसे में पुरानी योजनाओं पर ही काम होगा। इनमें से स्वच्छ भारत मिशन को छोड़कर कई योजनाएं बजट के अभाव में अधर में लटकी है। ऐसे में ग्राम पंचायत कैसे आदर्श बनेगी। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी मंथन में लग गए हैं।
विज्ञापन

आदर्श गांव में यह कराए जाने हैं कार्य
सहारनपुर। ग्राम पंचायत क्षेत्र में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना, गर्भवती महिलाओं के लिए सौ प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराना, बच्चों का पूर्ण टीकाकरण, ग्राम पंचायत क्षेत्र की सड़कों को पक्की सड़क के साथ जोड़ना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाना, उच्च प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना, पथ प्रकाश की व्यवस्था करने, आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन करने आदि कार्य होना है। इसके अलावा ग्राम पंचायत में बाल विवाह और बाल श्रम पर रोक लगाने के साथ शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सार्वजनिक उपयोग पर रोक लगानी होगी।
कागजों से बाहर नहीं आई पूर्व की योजनाएं
सहारनपुर। छह माह पूर्व मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत चयनित हुए 51 ग्राम पंचायतों में भी आज तक कोई काम शुरू नहीं हो सका है। इसी तरह अंत्योदय मिशन के तहत गरीब मुक्त बनाने के लिए 162 गांवों का चयन हुआ था, लेकिन योजना सिर्फ कागजी खानापूर्ति में फंसी है। यही हाल प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित हुई ग्राम पंचायत देवबंद देहात नजर आ रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत देवबंद देहात ग्राम पंचायत का चयन हुआ था, लेकिन कार्य कराए जाने के लिए अलग से कोई बजट नहीं है, जो कार्य चल रहे हैं, उनका क्रियान्वयन बेहतर तरीके से कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

- संजीव रंजन, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें