फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय इतिहास, भूगोल और संविधान के सवालों उलझे अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में अभ्यर्थी भारतीय इतिहास, भूगोल और संविधान से संबंधित सवालों के जवाब देने में उलझ गए। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर आकर कोई अभ्यर्थी उत्साहित दिखा तो किसी के चेहरे पर मायूसी थी। पूरी लगन से तैयारी करके आए परीक्षार्थी बोले प्रश्न पत्र बेहद आसान था।
विज्ञापन

गुुरुनानक गर्ल्स कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आए इंटरमीडिएट पास बिजनौर निवासी सरदार गुरपाल सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान, इतिहास और भूगोल संबंधित प्रश्नों के जवाब देने में परीक्षार्थियों को थोड़ी कठिनाई हुई, लेकिन हिंदी और गणित से संबंधित प्रश्न पत्र बेहद आसान थे। कुल मिलाकर उनकी परीक्षा अच्छी हुई है। बुलंदशहर निवासी बीए पास आंचल ने कहा कि जीके के प्रश्न बेहद आसान थे। सवालों के जवाब देने में उन्हें कोई कठिनाई हुई। निगेटिव मार्किंग के डर से कुछ सवालों के जवाब देने में थोड़ा संशय रहा, लेकिन वह पूरी तैयारी करके आई थी। उसने समय से पहली ही प्रश्न पत्र हल कर लिया था। मुजफ्फरनगर निवासी बीए द्वितीय वर्ष के छात्र रिजवान ने बताया कि तैयारी करके परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न पत्र बिल्कुल सरल था, जिन्होंने तैयारी नहीं की होगी, उन्हें ही सवालों के जवाब देने में दिक्कत आई होगी। मेरठ निवासी बीए पास सरिता ने बताया कि प्रश्न पत्र आसान था। उन्होंने एक-एक सवाल का बिल्कुल सही उत्तर दिया है। गणित और हिंदी से संबंधित सवालों का जवाब उसने सबसे पहले दिया। बुलंदशहर निवासी एमए पास दीप्ति ने बताया कोई भी प्रश्न कोर्स के बाहर से नहीं आया है। रीजनिंग के प्रश्न काफी सरल थे। उनका एग्जाम अच्छा हुआ है। मेरठ निवासी शोभित ने बताया कि सभी सवाल आसन थे। किसी भी प्रश्न का उत्तर देने में कोई कठिनाई नहीं हुई है। प्रश्न पत्र देखते ही वह उत्साहित हो गए थे। उन्होंने डेढ़ घंटे में ही सभी सवालों को हल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें