फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया गन्ना सर्वे का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डीएम आलोक कुमार पांडे ने मंगलवार को गन्ना सर्वे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने देवबंद मिल क्षेत्र के गांव मेघराजपुर और साखन कलां में खेतों पर जाकर गन्ना सर्वें का हाल जाना। उन्होंने विभागीय सर्वे कर्मचारियों और किसानों से भी गन्ना सर्वे का फीडबैक लिया और अभिलेखों का मुआयना किया। उन्होंने गन्ना सर्वे का कार्य 30 जून तक पूरा करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को देवबंद में हुए संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम के बाद क्षेत्र के गांव साखन कलां और मेघराजपुर में गन्ना सर्वे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों गांवों गन्ना सर्वे कर रही टीमों का मौके पर जाकर हाल जाना। साथ ही उन्होंने सर्वे में जुटे विभागीय कर्मचारियों से जानकारी ली और मौके पर मौजूद किसानों से गन्ना सर्वे का फीड बैक लिया। डीएम ने कहा कि सर्वे का कार्य 30 जून तक हर सूरत में पूरा हो जाना चाहिए। इसके अलावा किसानों से भी सर्वे में सहयोग लिया जाए। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपने गन्ना क्षेत्रफल का घोषणापत्र भरकर सर्वे कर्मचारी को दें। जिससे सर्वे और घोषणा पत्र का मिलान हो सके। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी को स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्वे में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाए। किसी भी किसान का सट्टा बिना घोषणा पत्र के नहीं चलेगा। उप जिलाधिकारी देवबंद राम विलास यादव, डीसीओ डॉ. आर डी द्विवेदी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अभय कुमार ओझा, गन्ना समिति देवबंद के सचिव अशोक कुमार शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें