वेतन न मिलने से सफाई मजदूर परेशान
सहारनपुर। अप्रैल माह का वेतन न मिलने से ठेके पर कार्यरत सफाई मजदूर परेशान है। सफाई कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने नगरायुक्त को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदेश सचिव राधेश्याम ने कहा कि ठेके पर कार्यरत 230 सफाई मजदूरों को अप्रैल माह का वेतन नहीं मिल पाया है, जबकि समस्त सफाई कर्मचारियों को वेतन मिल चुका है। कई बार मौखिक और लिखित शिकायत की जा चुकी है। सफाई मजदूर की स्थिति भूखे मरने जैसी हो गई है। अगर 24 घंटे के अंदर सफाई मजदूरों का वेतन नहीं दिया गया तो एसोसिएशन आंदोलन करेगी। मंडल अध्यक्ष राहुल बहौत, सुरजीत आदि मौजूद रहे।