फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

येदियुरप्पा का इस्तीफा लोकतंत्र की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जावेद साबरी ने कर्नाटक में येदियुरप्पा के इस्तीफे को लोकतंत्र और न्यायपालिका की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र जीता है, जबकि अहंकार की हार हुई है। वह येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद अपने निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

साबरी ने कहा कि कर्नाटक में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई लड़ी और जीती है। आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के नशे में चूर होकर राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद को भी राजनीतिक स्वार्थों के लिए इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हट रही है। कर्नाटक इस बात का गवाह है कि संविधान को ताक पर रखकर लोकतंत्र को बंधक बनाने की कोशिश भाजपा द्वारा की गई। भाजपा और येदियुरप्पा ने कांग्रेस और जेडीएस विधायकों को मंत्रिमंडल और करोड़ों रुपये के ऑफर दिए, मगर सदन में बहुमत साबित नहीं कर सके। लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट कर दरवाजा खटखटाया, जिसमें कांग्रेस को सफलता भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें