फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरचार्ज माफी व विद्युत आपूर्ति में बढ़ोतरी का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरचार्ज माफी व विद्युत आपूर्ति में बढ़ोतरी का स्वागत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। किसानों के ट्यूबवेलों के बिजली बिलों पर लगा सरचार्ज माफ करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति 18 घंटे सुनिश्चित करने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा का भारतीय किसान संघ ने स्वागत किया है।
तलहेड़ी बुजुर्ग में आयोजित बैठक में प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने सरचार्ज माफी और विद्युत सप्लाई में बढ़ोतरी का स्वागत किया है। उन्होंने सरकार से बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान कराने की मांग की है। प्रांतीय महामंत्री हरवीर सिंह ने कहा कि गेहूं की कटाई के बाद किसान आगामी फसलों की बुवाई में जुट गए हैं। लेकिन कुछ जगहों पर अभी तक गेहूं खरीद केंद्र चालू भी नहीं हो सके। गांगनौली, तलहेड़ी बस स्टेंड आदि खरीद केंद्रों को तुरंत चालू कराया जाए। जिला महामंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा कि प्रदेश में निजाम तो बदल गया परंतु सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों का रवैया जस का तस है। आज भी आम आदमी के साथ लूट खसोट जारी है। लोगों को पुलिस से न्याय नहीं मिल पा रहा है। सरकार को कामचोर, रिश्वतखोर नौकरशाहों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। अध्यक्षता राकेश त्यागी व संचालन बृजपाल सैनी ने किया। इस मौके पर राजपाल सिंह, खचेड़ू सिंह, मुनेश त्यागी, चौधरी रामस्वरूप व गीताराम त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाईकर्मियों की बैठक कल
देवबंद। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ की बैठक 21 मई को खंड विकास कार्यालय में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार ने देते हुए बताया कि बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें