फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी टीमों की छापेमारी से व्यापारियों में मचा हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी टीमों की छापेमारी से व्यापारियों में अफरातफरी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की टीमों ने बृहस्पतिवार को दो दुकानों पर एक साथ छापेमारी की। जिससे व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। छापेमारी के डर से बहुत से व्यापारी दुकानें बंद कर दी। हालांकि कुछ व्यापारियों ने रेलवे रोड पर जाम लगाकर अधिकारियों की इस कार्रवाई का विरोध भी किया।
विज्ञापन

जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर अनिल पाठक के निर्देश पर ज्वाइंट कमिश्नर आरपी अग्रवाल के नेतृत्व में दो टीमों ने पुलिस को साथ लेकर मोहल्ला गुज्जरवाड़ा स्थित विदुषी ट्रेडर्स (पान मसाला) और रेलवे रोड पर प्रदीप बुक सैलर के यहां छापेमारी की। इसपर बाजार में धड़ाधड़ दुकानें बंद हो गई। रेलवे रोड पर दो व्यापारियों ने अधिकारियों की इस कार्रवाई के विरोध में सड़क पर कुछ देर के लिए जाम भी लगा दिया। हालांकि बाद में जाम खोल दिया गया। एडिशनल कमिश्नर अनिल पाठक ने बताया कि कर चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। बेचे गए माल को जीएसटी के नक्शे में पूरा नहीं भरा जा रहा था। उन्होंने कहा कि 20 लाख का सालाना कारोबार करने वाले व्यापारी को रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। इसलिए व्यापारी बिना किसी भय के अपना कारोबार करें। व्यापारी का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। उधर, नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सिंघल ने कहा कि वह नगर से बाहर हैं। एक-दो दिन में वापस लौटने के बाद उच्चाधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें