फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर दिवस पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन की सभी शाखाओं के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर मजदूरों की याद में सभा की। जिसमें एक मई को शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

सभा में अध्यक्ष फूल सिंह ने शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि एक मई 1886 को यूरोप के शहर शिकागो में अपनी मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन के दौरान उन पर गोलियां चलाई गईं थीं। जिसमें अनेक मजदूर शहीद हो गए थे। शाखा सचिव परमजीत सिंह ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं का अभी भी समाधान नहीं हो पा रहा है। आज की परिस्थितियों के अनुसार समस्याएं बन गईं हैं। गेटमैन, ड्राइवर गार्ड से 12 से लेकर 15 घंटे तक की ड्यूटी करवाई जा रही है। रेस्ट रोस्टर के अनुसार नहीं दिया जा रहा है। इंद्रजीत अनेजा ने कहा कि अभी तक सातवें पे कमीशन के भत्ते रनिंग स्टाफ को नहीं दिए जा रहे हैं। सुधीर कुमार ने कहा कि प्रशासन दबाव बनाकर मजदूरों का शोषण कर रहा है। नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है। सभा में सुधीर कुमार, परवीन कुमार, राजन कुमार, राकेश कुमार, सतीश कुमार, महेंद्र नरुला, अभिषेक चौधरी, विनोद कुमार, दया शंकर, ज्योति समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें