फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरीना हत्याकांड में आरोपी दंपति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अरीना हत्याकांड में आरोपी दंपति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन

चिलकाना। अरीना हत्याकांड में फरार दंपति की तलाश में पुलिस की दबिश चलती रही। राजस्थान गई टीम ने केस से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लिए है। चिलकाना क्षेत्र की अरीना की नदीम नामक युवक ने राजस्थान में ले जाकर हत्या कर दी। हत्या में उसके साथ एक दंपति आजम और उसकी पत्नी के भी शामिल होने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नदीम ने जिन दो अन्य आरोपियों आजम तथा उसकी पत्नी को अरीना की हत्या में शामिल होना बताया था। पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शुक्रवार को आजम के घर दबिश दी। लेकिन आजम के घर पर कोई भी नहीं मिला। पुलिस ने आजम के रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी। एक टीम को राजस्थान भी भेजा गया। लेकिन आजम और उसकी पत्नी पुलिस के हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरीना के परिजनों ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं है। हत्या में शामिल कुछ लोगों को पुलिस बचाने का प्रयास कर रही है। अभी तक चिलकाना पुलिस राजस्थान से पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी हासिल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें