फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन

सहारनपुर। श्री केशव कृपा समिति की ओर से मंगलवार को शुरू होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के प्रचार प्रसार के लिए सोमवार को प्रभातफेरी निकाली गई। कथा का आयोजन भूतेश्वर मंदिर परिसर में किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को समिति के मुख्य संरक्षक नगर विधायक संजय गर्ग ने बताया कि मंगलवार से मंदिर प्रांगण में जगतगुरु शंकराचार्य भानूपुुरा पीठाधीश्वर स्वामी दिव्यानंद तीर्थ श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे। सुबह 8 बजे से 151 सौभाग्यशाली महिलाएं मंगल कलश धारण करके शोभायात्रा निकालेंगी। समिति के अध्यक्ष योगेश गुप्ता, महामंत्री आशीष वैश्य, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, संयोजक सर्वेश मित्तल आदि ने कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। रवि सिंघल, सचिन गुप्ता, नवनीत गोयल, विजय गुप्ता, संजय जैन, आलोक गर्ग, अनुज तायल, योगेश दीक्षित, प्रवेश दीक्षित, प्रेम बिहारी, बंसल, विनय गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें