फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु किसान प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु किसान प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तम शुगर मिल शेरमऊ की ओर से लघु किसान प्रोत्साहन योजना का रविवार को शुभारंभ किया गया। इसके तहत चीनी मिल चयनित किसानों को रोग रहित पौधे और कार्बेनिक खाद निशुल्क: उपलब्ध कराएगा। इस योजना के तहत 159 गांवों के 318 किसानों का चयन किया गया है।
लघु किसान प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ करते हुए जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने कहा कि चयनित सात किसानों के खेत की तैयारी से लेकर उत्पादन तक गन्ने की खेती पूरे वैज्ञानिक तरीके से कराई जाएगी। चीनी मिल के प्रशिक्षित कर्मचारी एवं अधिकारी इसकी देखरेख करेंगे। इस योजना के तहत चीनी मिल हर वर्ष प्रत्येक गांव दो छोटे कृषकों का चयन किया जाएगा । इसमें किसानों को गन्ना बुवाई की ट्रेंच विधि, सह फसली और फसल सुरक्षा आदि की जानकारी मिल कर्मचारी हेमंत कुमार ,रामदेव शर्मा ,तरुण कुमार देशवाल द्वारा दी जा रही है।
विज्ञापन

योजना की शुरूआत ग्राम अध्याना के किसान विजय कुमार त्यागी के खेत से की गई। चीनी मिल के उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य लघु किसानों का जीवन स्तर को उठाना है। चीनी मिल की कोशिश है कि उन्नतशील गन्ना प्रजातियों के बीज, गन्ने की उपलब्धता साथ साथ उन्नत तकनीक आदि की पहुंच हर किसान तक पहुंचाई जाए।
विज्ञापन

गन्ना प्रबंधक राकेश दीक्षित, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक इंद्रजीत सिंह यादव एवं यशपाल सिंह, साहब सिंह ,प्रीतम प्रधान, ओमकार ,प्रमोद कुलदीप अशोक आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें