फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 लाख 18 हजार रुपये की पेनल्टी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
7 लाख 18 हजार रुपये की पेनल्टी लगाई
विज्ञापन

सहारनपुर। फर्जी कंपनी के बिल से परिवहन करते हुए पकडे़ गए एक ट्रक पर वाणिज्यकर विभाग ने 7 लाख 18 हजार रुपये की पेनल्टी लगाई है। इस ट्रक में आयरन शीट लदी थी और यह गाजियाबाद से सहारनपुर आ रहा था।
वाणिज्यकर विभाग के सचल दल द्वारा जांच के लिए रोके गए एक ट्रक में लदे माल का ई वे बिल-2 फर्जी फर्म का पाया गया था। इस गाड़ी में लोड आयरन शीट की कीमत 6 लाख 12 हजार रुपये आंकी गई। जांच में यह भी खुलासा हुआ था कि इस फर्म ने जनवरी से मार्च तक करीब 50 करोड़ रुपये के ई वे बिल-2 को डाउनलोड किए हैं। जिसमें माल को गाजियाबाद से बनारस और बनारस से गाजियाबाद लाना दर्शा रखा है। जिसकी जांच महकमे के आला अधिकारियों ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग के सचल दल के असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह और शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा कर अपवंचन की जांच के लिए आयरन शीट लदे इस ट्रक को रोका गया था। माल का बिल फर्जी कंपनी के नाम पर गाजियाबाद से सहारनपुर बना हुआ था। वाणिज्यकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 विनय अस्थाना ने बताया कि आयरन शीट लदे और फर्जी कंपनी के नाम बने बिल वाले इस ट्रक पर 118 प्रतिशत पेनाल्टी लगाई गई। इस पर 7 लाख 18 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें