फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी के विरोध में सड़कों पर उतरे नर्सिंग कॉलेज के छात्र, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी के विरोध में सड़कों पर उतरे नर्सिंग कॉलेज के छात्र
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। करंजाली रोड के पास तलहेड़ी चुंगी पर नगरपालिका द्वारा अवैध रूप से सड़क एवं गड्ढों में डाली जा रही गंदगी के विरोध में मंगलवार को देवबंद यूनानी मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रों के साथ तलहेड़ी चुंगी व करंजाली रोड के दुकानदार भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे शशिकांत सक्सेना, डा. कासिफ नाज और डा. अफजाल अहमद मलिक ने बताया कि नगरपालिका द्वारा सड़क व गड्ढों में गंदगी डाले जाने के कारण टाइफाइड, मलेरिया और हैजा जैसी बीमारियों पनपने का अंदेशा बना हुआ है। दूसरे देहात से कॉलेज आने वाली छात्राओं के साथ कूड़ा बीनने वालों के द्वारा छेड़छाड़ की संभावनाएं भी बनी रहती है। कूड़ा डलने के कारण पूरे इलाके में बदबू फैल रही है जिस कारण सड़क पर गुजरते समय सांस लेना भी दूभर हो रहा है। वहीं छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कोतवाल पंकज त्यागी व तहसीलदार परमानंद झा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आश्वासन दिलाया कि एक सप्ताह के अंदर कूड़े के अवैध डंप को बंद करा दिया जाएगा। जेसीबी लगाकर पूरे क्षेत्र की सफाई कराई जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद छात्र माने। चेतावनी दी यदि तय समयावधि के भीतर समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान किसी भी अव्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में नर्सिंग कॉलेज के सैकड़ों छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें