देवबंद (सहारनपुर)। सहकारी क्रय विक्रय समिति के चुनाव में सादपुर के राकेश त्यागी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया, जबकि मनोज चौधरी को उपसभापति के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।
बुधवार को चुनाव अधिकारी महावीर सिंह की देखरेख में संपन्न हुए सहकारी क्रय विक्रय समिति के चुनाव में सादपुर हाक्टी के राकेश त्यागी चेयरमैन, मिरगपुर के मनोज चौधरी उपसभापति व डीसीडीएफ सहारनपुर व जिला सहकारी बैंक के डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित किया घोषित हुए। सभी निर्वाचित सभापति का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। चुनाव में भाजपाइयों का परचम लहराने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। नगर अध्यक्ष गजराज राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. राजपाल सिंह, डा. महेंद्र सैनी, वैभव अग्रवाल और विपिन भारतीय ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस मौके पर मदन त्यागी, विक्रम त्यागी, गगन, सोमपाल, शिवकुमार त्यागी, वीरेंद्र त्यागी, बाबूराम, मुकेश कुमार, चौ. बिजेंद्र सिंह, धनप्रकाश त्यागी, चौ. परविंद्र सिंह, सुधीर कुमार, रामकुमार, राजेंद्र त्यागी, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।