गंगोह (सहारनपुर)। कृष्णा इंस्टीट्यूट आफ एजूकेशन एंड मैनेजमेंट में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में कश्मीर एवं तेलंगाना हाउस प्रथम और राजस्थान हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
समापन कार्यक्रम का शुभारंभ आर्य कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या पुष्पा पवार, समिति अध्यक्ष बृजनंदन गोयल, सचिव मुकेश गर्ग और सदस्यों वरुण गर्ग एवं नीरज गोयल ने दीप जलाकर किया। प्रधानाचार्या पुष्पा पंवार ने समाजसेवी गुणों को विकसित करने एवं आजीवन देश सेवा से जुड़ने का संदेश दिया। बृजनंदन गोयल, मुकेश गर्ग, वरुण गर्ग, नीरज गोयल ने भी स्काउट एवं गाइड का उत्साहवर्धन किया। तीन दिवसीय शिविर में प्रशिक्षक स्काउट कमिश्नर अनिल भारद्वाज ने तंबू लगाना, रंगोली बनाना, पुल बनाना आदि बातों को समझाया गया। शिविर लगाने की प्रतियोगिता में कश्मीर हाउस टोली प्रथम, पंजाब हाउस टोली द्वितीय और हिमाचल हाउस टोली तृतीय रही। रंगोली प्रतियोगिता में कश्मीर एवं तेलंगाना हाउस प्रथम, राजस्थान हाउस द्वितीय और दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विभा सैनी, इति गर्ग, विपिन धीमान, पुनित कोहली, समीर सैनी, विनोद सहगल, वीरेंद्र आर्य आदि का सहयोग रहा।