ई-ट्रेडिंग में भागेदारी करने वाले किसानों को सम्मानित किया
सहारनपुर। राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के तहत रियल ई-ट्रेडिंग में अधिकतम भागेदारी करने वाले व्यापारी इकबाल सिंह चावला और राम प्रसाद फौजी को ई-नेम कृषक श्री की उपाधि से नवाजा गया।
बृहस्पतिवार को मंडी समिति सभागार में हुए कार्यक्रम में व्यापारियों के साथ ही ई-ट्रेड के माध्यम से अधिक मात्रा में उपज बेचने वाले हाड़ी अब्दुल्लापुर के किसान सुनेहरा सिंह और हरियाबांस के किसान संदीप कुमार को ई-नेम कृषक श्री की उपाधि के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मंडी समिति के सचिव अनिल कुमार ने कहा कि किसानों से लेकर व्यापारियों तक को राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के चहत चलाई जा रहीं ई ट्रेडिंग का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में विकास कुमार, जगपाल सिंह सैनी, संजय सिंह, अनुराग चतुर्वेदी, अजय कुमार आदि रहे।