फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथौली में प्रधानी के लिए पांच प्रत्याशी चुनावी समर में

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। ग्राम पंचायत की रिक्त सीटों पर चुनाव को लेकर हथौली पंचायत की ग्राम प्रधान की एक सीट के लिए पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके लिए मतदान 22 फरवरी को प्रात: सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन

विकास खंड साढ़ौली कदीम की रायेपुर पंचायत में सामान्य जाति के सदस्य पद के लिए खाली हुई सीट पर मात्र एक नामांकन मो.आरिफ व महमूदपुर पंचायत में महिला सीट पर आसमीन का नामांकन होने के चलते दोनों सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो गया। पठानपुरा मु. पंचायत में अनुसूचित जाति की सदस्य पद की खाली सीट पर एक भी नामांकन नहीं हो पाया। निर्वाचन अधिकारी मोहकम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हथौली पंचायत के ग्राम प्रधान मांगेराम की मृत्यु के बाद खाली हुई प्रधान पद की पिछड़ी जाति सीट पर पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसके लिए कुलदीप, शिवचरण पुत्र मेघपाल, बिरमपाल पुत्र कृष्णा, संदीप पुत्र तेजपाल सिंह सहित मृतक मांगेराम की पत्नी कविता चुनाव मैदान में है। बृहस्पतिवार को सभी पांचों प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये गये। मतदान 22 फरवरी को प्रात: सात बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें