फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की जीप से बाइक सवार छात्र टकराया, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र की बाइक सेना की गाड़ी से टकरा गई, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सेना के अधिकारियों ने घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम कम्बोहमाजरा निवासी श्यामलाल के पुत्र पिंटू सुबह करीब सात बजे अपनी स्पलेंडर बाइक से पंच कुआं स्थित कॉलेज में परीक्षा देने जा रहा था। जैसे ही वह गांव दौलतपुर-टोडरपुर के बीच पहुंचा तो उसी समय पीछे से आ रही सेना की जीप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही छात्र पिंटू बाइक से काफी दूर जा गिरा तथा गंभीर रूप से घायल हो गया। जीप बाइक के ऊपर से होते हुए निकल गई। सेना के अधिकारियों ने घायल छात्र को अपनी दूसरी गाड़ी में डाल कर पहले सीएचसी साढ़ौली कदीम में भर्ती कराया परंतु हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सेना की जीप को अपने कब्जे में लेकर सरसावा एयर फोर्स यूनिट के जीप चालक सारंग के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें