फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कंपनी बाग में देखे दुर्लभ पक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बर्ड वाचिंग कार्यक्रम के तहत सामाजिक वानिकी प्रभाग सहारनपुर के अधिकारी सौ से अधिक विद्यार्थियों को शुक्रवार की सुबह लेकर कंपनी बाग पहुंचे। फील्ड गाइड और पुस्तक एवं वाइनाकुलर्स ने विद्यार्थियों की मदद की। विद्यार्थियों को कंपनी बाग में सैकड़ों दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी नजर आए।
विज्ञापन

बर्ड वाचिंग कार्यक्रम के तहत सामाजिक वानिकी प्रभाग की टीम पक्षियों में रुचि रखने वाले 140 विद्यार्थियों को लेकर कंपनी बाग पहुंची। अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के 20 सदस्य और अन्य 127 नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने 32 प्रजाति के 2173 पक्षी देखे और उनकी गतिविधियों को बारीकी से देखते हुए अपनी डायरी में दर्ज किया। दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी देखकर विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। विद्यार्थियों के साथ सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक विजय सिंह, एचआईएसईआर संस्था देहरादून के पक्षी विशेषज्ञ सनी जोशी, त्रिभुवन सिंह, फील्ड गाइड और पुस्तक एवं वाइनाकुलर्स शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें