फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति गेट पर तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
नए परिसीमन के विरोध में साधन सहकारी समिति गेट पर तालाबंदी
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान/ इसलामनगर (सहारनपुर)। गांव हरपाली स्थित सघन सहकारी समिति के नए परिसीमन के विरोध में ग्रामीणों ने समिति के गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्तमान परिसीमन में मूल गांव हरपाली को ही काट दिया गया है और दूसरी समिति के गांव को उसमें जोड़ दिया गया।
समिति के पूर्व चेयरमैन विक्रम सिंह सैनी के नेतृत्व में सोमवार सुबह दस बजे समिति के सदस्यों ने समिति के गेट पर तालाबंदी की और धरने पर बैठ गए। सदस्यों का आरोप था कि पूर्व में इस समिति में हरपाली, हरपाल, सहजवी, धौराला, जाफरपुर, रनियाली, जाजवा गांव शामिल थे। वर्तमान में किए गए परिसीमन में मूल गांव हरपाली को समिति से हटा दिया गया है। इसे लेकर जिलाधिकारी और सहायक निबंधक को लिखित में प्रार्थना पत्र देकर पूर्व की स्थिति को यथावत रखे जाने की मांग की गई। मगर कोई सुनवाई नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक परिसीमन को ठीक नहीं किया जाता, उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा और चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी एसके राणा ने ग्रामीणों का समझाने का प्रयास किया। मगर ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद थाना प्रभारी ने सहायक निबंधक से बात की। सहायक निबंधक की ओर से आश्वासन दिया गया कि इस प्रकरण पर ध्यान दिया जाएगा। इसके बाद की ग्रामीणों ने धरने को समाप्त किया। इस मौके पर विक्रम सिंह, संजय सैनी, मुल्कीराज, नाथी राम, मुस्तफा, कंवर सिंह, सुशील कुमार, ऋषिपाल, नरेश, बाबर खां, रणजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें