फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ कुरैशियानवासी पहुंचे कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)।
विज्ञापन

सपा और रालोद नेता ने पुलिस पर कांग्रेस नेता के प्रभाव में आकर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। विरोध में बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच कर पुलिस को रवैये में सुधार की चेतावनी दी गई। सुधार न होने पर पुलिस के खिलाफ आंदोलन की बात कही।
विज्ञापन

समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे सपा नेता इरफान अलीम कुरैशी और रालोद नेता हाजी सलीम कुरैशी आदि ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व चेयरमैन पर बदले की भावना से काम करने और पुलिस पर उनकी कठपुतली बनने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि वार्ड नं. एक टांकान के एक मतदाता जुल्फिकार मलिक को कांग्रेस के बजाय सलीम कुरैशी के प्रत्याशी को वोट देने पर इतनी बुरी तरह मारा कि उसके हाथ की हड्डी तक टूट गई। बीच बचाव को आई महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। तहरीर दिए जाने के बावजूद पीड़ित की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। इसके अलावा नानौता चौक पर शहजाद का होटल हटवाने को फोर्स भिजवाने, हमजागढ़ चौक पर नौशाद की दुकान में आग लगवाने, कबाड़ियों को चोरी के वाहन काटने के आरोप में जेल भिजवाने के गंभीर आरोप लगाए। दोनों नेताओं का कहना था कि गाड़ियों की आरसी दिखाने के बावजूद उक्त नेता के दबाव में पुलिस ने कबाड़ियों पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। इनका आरोप था कि नगरपालिका चुनाव की रंजिश के चलते उक्त नेता ऐसा काम कर रहा है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने तमाम आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें हाजी मंजूर कुरैशी, अब्दुल हमीद, याकुब कुरैशी, नौशाद चौधरी, वसीम कुरैशी, इम्तियाज मलिक, फाजिल कुरैशी, हारुण चौधरी, यशपाल सिंह, रुखसाना एवं नसीमा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें