फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच से मुक्त गांव बनाने को अभियान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खुले में शौच मुक्त गांव बनाने के लिए जिला पंचायत राज विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत गांव-गांव ग्राम गौरव यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें ग्रामीणों को खुले में शौच करने से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। गांव ओडीएफ घोषित करने में हौसला बढ़ाने को स्वच्छता प्रेरकों और ग्रामीणों को सम्मानित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छता भारत मिशन के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। जनपद के 887 गांवों को अक्तूबर 2018 तक खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। प्रशासन अब तक 200 गांवों को ओडीएफ घोषित कर चुका है। हालांकि, खनन बंद होने से शौचालय निर्माण में दिक्कत आ रही है। उधर, जिन गांवों को ओडीएफ घोषित किया गया है, वहां के ग्रामीण जागरूकता के अभाव में अभी भी खुले में शौच को जा रहे हैं। इसी को देखते हुए जिला पंचायत राज विभाग द्वारा ग्राम गौरव यात्रा निकालकर ग्रामीणों को खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों व नुकसान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए रोजाना अलग-अलग ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पहले चरण में प्रशासन ने दो सप्ताह में तीन दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में ग्राम गौरव यात्रा निकालने का कार्यक्रम रखा है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला कॉर्डिनेटर देव भास्कर पांडेय ने बताया कि रोजाना अलग-अलग ग्राम पंचायतों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मंगलवार को पुवांरका ब्लॉक के गांव खतौली में यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत के सचिव सोंदी कुमार, प्रधान विनय कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे। जिला पंचायत राज विभाग के प्रभारी सतपाल सिंह ने खंड स्वच्छता प्रेरक शिवानी, अनुराधा, सीएलटीएस प्रेरकों सहित ग्रामीणों को सम्मानित किया।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के 887 गांवों को ओडीएफ घोषित करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। ग्राम पंचायतों में ग्राम गौरव यात्रा निकाली जा रही है। शासन के निर्देशानुसार निर्धारित समय में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देव भास्कर पांडेय, जिला कॉर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें