फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से छह पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। गांव ताशीपुर में शुक्रवार रात एक किसान की पशुशाला में आग लगने से छह पशुओं की जलकर मौत हो गई। आग पर घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। दिन में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव के बिंदू पुत्र रफीक की गांव में ही घर के पास पशुशाला है। शुक्रवार रात 11 बजे अचानक उसकी पशुशाला में आग लग गई। पड़ोसियों ने आग की लपटे उठती देखी तो शोर मचाया। शोर सुनकर बिंदू की आंख खुली और वह बाहर आया तो आग लगी देख उसके होश उड़ गए। उसने पड़ोसियों के साथ मिलकर खासी मशक्कत से आग करीब एक घंटा बाद आग पर काबू पाया। आग से उसके छह पशु जल कर मर चुके थे। पीड़ित पशु पालक के अनुसार इनमें दो भैंस, दो कटिया, दो कटड़ों थे। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। पीड़ित के अनुसार उसका ढाई लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। सूचना के बाद तहसील से राजस्व विभाग की टीम ने भी गांव का दौरा कर घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें