फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया सोनिया का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी ने पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद सोनिया गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। केक काटकर जन्म दिन की खुशी मनाई। जिलाध्यक्ष ने तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिशन 2019 की तैयारियों में जुट जाने की अपील की।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जावेद साबरी ने कहा कि सोनिया गांधी ने पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। 2019 में भी पार्टी उनके मार्गदर्शन से नए आयाम स्थापित करेगी। निकाय चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का श्रेय प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान मसूद, विधायक मसूद अख्तर, नरेश सैनी की कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि शशि वालिया ने हार के बावजूद अच्छा जन समर्थन पाया, मगर हमें हार से निराश होने की जरूरत नहीं है। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास की राजनीति की है। वह सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। दोनों विधायकों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पहले पहली बार कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष जावेद साबारी का मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर शकुंतला सिंह, राजेंद्र चौधरी, नरेंद्र शर्मा, गुलफाम अंसारी, नसीब खान, शीला चक्रवर्ती, अनीस थानवी, शानू, संजय जाटव, अमीर अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें