फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद में फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सहकारी गन्ना विकास समिति में बने पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट डालने की शिकायत पर दो पार्टियों के समर्थकों में हंगामा हो गया। इस दौरान कुछ समर्थकों की एक एसएसआई के साथ नोकझोंक होने लगी। सुरक्षा जवानों के साथ पहुंचे अधिकारियों ने समर्थकों को लाठियां फटकारकर दौड़ाया।
विज्ञापन

शाम करीब 4.20 बजे यह घटना हुई। यहां एक बूथ पर दो पार्टियों के समर्थक फर्जी वोट डालने को लेकर आमने-सामने आ गए और झगड़ने लगे। पुलिस जब समर्थकों को तितर-बितर करने लगी तो उनकी एसएसआई से बहस हो गई। मामला बढ़ता देख उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही एसडीएम रामविलास यादव, सीओ सिद्धार्थ सिंह और कोतवाल पंकज त्यागी अर्धसैनिक बल और पीएसी के जवानों के साथ गन्ना सोसाइटी पर पहुंचे। पुलिस ने जब गन्ना समिति के पास लगे प्रत्याशियों के बस्तों को उठाना शुरू किया तो भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस भाजपा के चुनाव कार्यालय को जब बंद कराने पहुंची तो उनकी पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह के साथ झड़प हो गई। जिससे गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने जमीन पर लाठियां भी फटकारी। इससे रेलवे रोड पर अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। बाद में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत कराया। एसडीएम ने बताया कि पोलिंग बूथ के बाहर कुछ लोग अनाश्यक रूप से खड़े थे। वहां ड्यूटी पर तैनात एसएसआई द्वारा समझाने पर वह हंगामा करने लगे। सीओ ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी। उधर, मोहल्ला खानकाह स्थित स्प्रिंग डेल स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर भी पूर्व सभासद आरिफ और असलम के बीच फर्जी वोट को लेकर हंगामा हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव भी किया। जिसमें पूर्व सभासद आरिफ समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में किया। इस दौरान पुलिस ने भागते समय कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। उन्हें बाद में कोतवाली लाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें