फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासुका हटवाने को एसडीएम और सीओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रासुका हटवाने को एसडीएम और सीओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण पर रासुका की कार्रवाई किए जाने के विरोध में बुधवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम-सीओ को सौंपा, जिसमें उन्होंने भीम आर्मी के संस्थापक समेत सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर की गई रासुका की कार्रवाई को खत्म किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

भीम आर्मी के कार्यकर्ता विनोद गौतम, रणबीर सिंह गौतम, विकास गौतम, डॉ. प्रमोद कुमार, निर्भयपाल आदि ने एसडीएम-सीओ को ज्ञापन देकर भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को रासुका में निरुद्ध किए जाने का विरोध किया। उनका आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने पक्षपात पूर्ण तरीके से कार्रवाई की है। उन्होंने तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर की गई रासुका की कार्रवाई को खत्म किए जाने, भीम आर्मी के पदाधिकारियों पर घोषित किए गए 12 हजार रुपये के इनाम को सार्वजनिक किए जाने, 20 अप्रैल 2017 में सहारनपुर के सड़क दूधली में बवाल के साजिश कर्ता सांसद राघव लखनपाल शर्मा समेत दूसरे अन्य भाजपा नेताओं को तुरंत गिरफ्तार किए जाने और बिना राजनीतिक दबाव के उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने, 5 मई 2017 को हुए शब्बीरपुर कांड के मुख्य साजिश कर्ता सांसद फूलन देवी के हत्यारे शेर सिंह राणा व अन्य आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किए जाने और उन्हें रासुका में निरुद्ध किए जाने की मांग की गई। चेतावनी दी कि यदि उनकी सुनवाई नहीं की गई, तो पूरा दलित समाज भीम आर्मी के साथ मिलकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें