फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबहेटा रोड पर अनाधिकृत रूप से चल रहे वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। अंबहेटा शेखां-जखवाला मार्ग पर अनाधिकृत रूप से चल रहे वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग क्षेत्र के ग्रामीणों ने परिवहन विभाग के आयुक्त से की है।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त को भेजे प्रार्थना पत्र में अंबहेटा शेखां के ग्रामीण संजय त्यागी, राकेश त्यागी, अशोक त्यागी, बृजेश त्यागी, श्याम त्यागी, मो. आजम, तसलीम आदि ने कहा कि अंबहेटा शेखां-जखवाला मार्ग पर छोटे हाथी व जुगाड़ अनाधिकृत रूप से चल रहे हैं। चालक अपने वाहनों की छतों पर भी बेतरतीब तरह से सवारियां बैठाकर चलते हैं। सवारियों से किराया भी मनमाने वसूलते हैं। यदि कोई व्यक्ति किराये के बारे में कोई बोलता है तो आरोप है कि वाहन चालक उनके साथ लड़ने पर उतर आते हैं। ग्रामीणों ने परिवहन विभाग के आयुक्त से आरटीओ व एसएसपी को अनाधिकृत रूप से चल रहे वाहनों पर प्रतिबंध लगाने को निर्देशित करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, राज्य परिवहन अधिकारी, एसएसपी और मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें