फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार सिंह अध्यक्ष और अनिल तंवर प्रबंधक निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकुमार सिंह अध्यक्ष और अनिल तंवर प्रबंधक निर्वाचित
विज्ञापन


देवबंद (बागपत)। ठाकुर फूल सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज रणखंडी की प्रबंध समिति का चुनाव कराया गया। जिसमें राजकुमार सिंह अध्यक्ष और अनिल तंवर प्रबंधक पद पर निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी जनता इंटर कॉलेज नागर के प्रधानाचार्य शिवकुमार वर्मा की देखरेख में संपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवबंद की प्रधानाचार्य सुषमा की देखरेख में मतगणना संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर राजकुमार सिंह ने 579 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी श्याम सिंह (89 मत) को पराजित किया। इसी तरह प्रबंधक पद पर अनिल तंवर ने 589 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी नीरज कुमार को पराजित किया। नीरज कुमार को सिर्फ 80 मत ही मिल सके। उपाध्यक्ष पद पर पाल सिंह को 553 मत, उप प्रबंधक पद पर राकेश कुमार को 552 मत, कोषाध्यक्ष पद पर वचन सिंह को 587 मत प्राप्त हुए। सदस्यों में सदस्यों में वीर सिंह ने सर्वाधिक 543 मत प्राप्त कर विजयी हासिल की। इसके अलावा पूर्व प्रधान आजाद, महीपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, मनोज पुंडीर, सुरेंद्र कुमार निर्वाचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें