फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर भक्तों ने किए माता के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। आदिशक्ति मां शाकंभरी देवी के दरबार में लगे शारदीय नवरात्र मेले में रविवार को चौथे दिन भी लगातार हो रही बारिश और नदी में आई बाढ़ के बावजूद माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भूरादेव मंदिर से पहले ही जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन

माता के दर्शन के लिए सुबह 9 बजे से ही भूरादेव पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी का पुलिस स्टॉफ शाकंभरी खोल में पानी होने की वजह से भूरा देव मंदिर तक नहीं पहुंच पाया था। जाम लगने की सूचना पाकर थाना प्रभारी मिर्जापुर राजपाल सिंह वहां पहुंचे और वाहनों को पार्किंग में लगवाकर स्थिति पर नियंत्रण किया। पुलिस के लाख रोकने के बावजूद भी श्रद्धालु नहीं रुके और जान जोखिम में डालकर पानी के तेज बहाव से होते हुए माता के मंदिर तक पहुंचे। पानी का सैलाब भी उनकी आस्था नहीं को नहीं डिगा पाया। मेला इंचार्ज विंध्याचल तिवारी ने मंदिर परिसर में खड़े होकर श्रद्धालुओं को कतार में लगवाकर मां के दर्शन कराएं।
बता दें कि शनिवार को देर शाम सभी श्रद्धालुओं को भूरा देव मंदिर पर ही रोक दिया गया था। सुबह 4 बजे ही श्रद्धालुओं को मां के दर्शन के लिए शाकंभरी की ओर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें