बड़गांव (सहारनपुर)। शब्बीरपुर हिंसा के पांच महीने बाद ही सही आखिर मंगलवार को प्रदेश सरकार ने सामान्य जाति के 29 राजपूत परिवार व एक ब्राह्मण परिवार को भी सहायता राशि के चेक वितरित कर दिए। कई पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा दी गई सहायता राशि के मात्र दो दो सौ रुपये के चेक एक तरह से मजाक बनकर रह गये।
शब्बीरपुर गांव में बीती पांच मई को ठाकुर व दलितों के बीच हुए जातीय संघर्ष में आगजनी व तोड़फोड़ में दोनों पक्षों के 70 से भी अधिक घरों को नुकसान हुआ था। दलितों के करीब 48 परिवारों को सरकार की ओर से पहले ही पच्चीस पच्चीस हजार रुपये सहायता राशि के चेक प्रशासन द्वारा वितरित किये जा चुके हैं। इसके चलते राजपूत पक्ष में सरकार के प्रति गहरी नाराजगी पैदा होती गई। घटना को लगभग पांच महीने बीत जाने के बाद हल्का लेखपाल सुरेंद्र कुमार मंगलवार को सामान्य जाति के पीड़ितों को चेक देने गांव पहुंचे। कार्यवाहक प्रधान सुमित के मकान पर चेक वितरित करते हुए उन्होंने बताया कि 29 पीड़ितों के लिए पचास हजार दो सौ रुपये के चेक आए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई पीड़ितों को मात्र दो सौ रुपये के भी चेक प्रशासन द्वारा दिए गए हैं।
सामान्य जाति के इन इन पीड़ितों को सरकार द्वारा वितरित की सहायता राशि
1- पवन पुत्र रामचन्द्र , आठ हजार रुपये
2- प्रदीप पुत्र मोहर सिंह, पंद्रह सौ रुपये
3-शिवकुमार पुत्र श्याम सिंह, उन्नीसों रुपये
4-अतीश पुत्र मदन शर्मा , एक हजार रुपये
5-ओमकुमार पुत्र धुमसिंह , एक हजार रुपये
6-शक्ति पुत्र पाल सिंह , बाईस सौ रुपये
7-रामपाल पुत्र हुक्मसिंह , पांच सौ रुपये
8-राजेन्द्र पुत्र रूल्हा, आठ सौ रुपये
9-पूरण पुत्र पीत्तम , एक हजार रुपये
10- पवन पुत्र जबरसिंह, दो हजार रुपये
11- कुशल पुत्र पीतम, दो सौ रूपये
12-नेत्रपाल पुत्र रामसिंह पच्चीस सौ रुपये
13- सोमपाल पुत्र फकीरा, आठ हजार रुपये
13- विमला पत्नि ओमप्रकाश, एक हजार रुपये
14-कपिल पुत्र सूरजभान, एक हजार रुपये
15- बबीता पत्नी प्रेमपाल, एक हजार रुपये
16-फतेहसिंह पुत्र टिक्का , पांच सौ रुपये
17-प्रहलाद पुत्र छोटे सिंह, एक हजार रुपये
18-मोनू पुत्र राजबीर, एक हजार रुपये
19- पवन पुत्र रामचन्द्र, पन्द्रह सौ रुपये
20-रिषीपाल पुत्र धूमसिंह , ग्यारह सौ रुपये
21-रकम सिंह पुत्र प्रहलाद , एक हजार रुपये
22- नेत्रपाल पुत्र शिवदयाल, एक हजार रुपये
23- विशाल पुत्र रिषीपाल , दो हजार रुपये
24- सुनीता पत्नि कवरपाल, एक हजार रुपये
25-कुलदीप पुत्र राजबीर, पांच सौ रुपये
26- महेन्द्र पुत्र धीर सिंह, पंद्रह सौ रुपये
27- विरेन्द्र पुत्र बलराम, पतीस सौ रुपये
28-अमरीश पुत्र अशोक , एक हजार रुपये सहित 29 दंगा पीड़ितों को प्रदेश सरकार की ओर से कुल पचास हजार दो सौ रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किये गये।