फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी की किताब नहीं पढ़ सके सातवीं कक्षा के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को पुवांरका ब्लॉक के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। कहीं बच्चे तो कहीं शिक्षक स्कूलों से नदारद मिले। लापरवाह शिक्षकों का वेतन रोकने और काटने की कार्रवाई की गई। अनेक बच्चों का सामान्य ज्ञान शून्य मिला। सातवीं के बच्चों से हिंदी की किताब नहीं पढ़ी गई, जिसपर बीएसए ने हैरानी जताते हुए संबंधित शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय चौरा खुर्द में पंजीकृत 101 बच्चों के सापेक्ष 35 बच्चे उपस्थित मिले। स्कूल परिसर में गंदगी फैली मिली। मीना मंच का गठन नहीं किया गया है। शिक्षकों को सुधार के निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय चौरा खुर्द में शिक्षा मित्र बबली रानी और रेखा गैरहाजिर मिलीं, जिनका एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई। साफ-सफाई व्यवस्था भी खराब मिली। प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में इंचार्ज प्रधान अध्यापक सूफिया नसरीन गैरहाजिर मिलीं। स्कूल के बाकी शिक्षकों ने जानकारी होने से इनकार किया। उक्त शिक्षिका का एक दिन का वेतन काट दिया गया। बच्चों का सामान्य ज्ञान परखा गया, जिसमें अनेक बच्चे फेल हो गए। शौचालय का गेट टूटा मिला। इसपर प्रधान अध्यापक का वेतन रोक दिया गया। सहायक अध्यापक आकांक्षा त्यागी दो वर्ष के बच्चे को स्कूल लेकर पहुंची थीं। उनका भी वेतन रोक दिया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में पंजीकृत 78 बच्चों में से 39 ही उपस्थित मिले। बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे गए, जिनका वह जवाब नहीं दे सके। सबसे अधिक हैरानी इस बात पर हुई कि सातवीं के बच्चे हिंदी की किताब नहीं पढ़ सके। बीएसए ने शिक्षकों केे शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय बेगमपुर में पंजीकृत 114 की सापेक्ष 48 बच्चे उपस्थित मिले। ज्यादातर बच्चों का सामान्य ज्ञान शून्य मिला। स्कूल परिसर में गंदगी फैली मिली। प्राथमिक विद्यालय चौरादेव में भी बच्चों का सामान्य ज्ञान संतोषजनक नहीं मिला। उच्च प्राथमिक विद्यालय चौरादेव के स्टाफ से भी शैक्षिक गुणवत्ता पर ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया। प्राथमिक विद्यालय उग्राहू में भी अनेक खामियां मिलीं, जिनको दूर करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें