फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिंग्या मुसलमानों को तुरंत देश से बाहर करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रेम वाटिका कालोनी वेलफेयर सोसायटी की बैठक में देश में घुस आए म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों को भारत से तुरंत निकालने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों का साथ देने वाले उस समय कहां थे जब वे वहां नरसंहार में शामिल थे।
विज्ञापन

शनिवार को कालोनी के पार्क में आयोजित बैठक में चार प्रस्ताव पारित किए गए। उन्होंने कहा कि बौद्घों के संहारक रोहिंग्या मुसलमानों को देश से तुरंत बाहर किया जाए। उन्होंने भारत सरकार से ऐसी व्यवस्था करने की मांग की जिसमें वकीलों की हड़ताल पर जाने के बावजूद मुकदमों की सुनवाई हो सके। उन्होंने कालोनी में बदहाल सड़कों को दोबारा बनवाने की मांग भी की। अध्यक्षता जेवी वर्मा ने की। बलवीर मोहन, सरदार जगमोहन सिंह, रामानंद, विजय कुमार, बनारसी दास, राजेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, पृथ्वीपाल अरोरा आदि रहे।
कार्यशाला का आयोजन
सहारनपुर। नेचुरल इनवायरमेंट अवेयरनेस सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण पर लोगों को जागरूक किया गया। शनिवार को नुमाइश कैंप स्थित वाइनबर्ग ऐलन स्कूल में आयोजित कार्यशाला में चेयरमैन कमल कश्यप, प्रधानाचार्य निर्मला यादव आदि ने पर्यावरण को सुधारने पर जोर दिया। जयकुमार, साबिक, मुनिराज, अर्चना, रेणू, सबा, जैनब, प्रियंका, आस्था, शीबा, शबाना, शालू, काजल, शिल्पा, गुलशमां, रामभूल, शेखर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें