फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ खटारा स्कूल वाहनों को सीज किया, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ खटारा स्कूल वाहनों को सीज किया, हड़कंप
विज्ञापन

सहारनपुर। डीएम के निर्देश पर एआरटीओ मनोज सिंह ने अपनी टीम के साथ खटारा स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। दो दिन में कुल नौ वाहन सीज किए गए, जबकि दस वाहनों के चालान किए गए। आगामी दिनों में अभियान जारी रखने की बात कही गई है।
पिछले दिनों डीएम पीके पांडेय ने खटारा स्कूली वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए थे, जिसके अनुपालन में एआरटी ओ मनोज सिंह ने अपने साथी पीटीओ एससी मिश्रा और राकेश मोहन को साथ लेकर खटारा वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए नौ वाहनों को सीज किया। इनमें ज्यादातर वाहन बड़े स्कूलों से जुड़े हैं। दस वाहनों के चालान काटे गए। मनोज सिंह ने बताया कि पैरेंट्स से अपील की है कि वह अपने बच्चों को फिट वाहन से ही स्कूल भेजें। बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसों से सबक नहीं ले रहे पैरेंट्स
स्कूली वाहनों के हादसों का शिकार बनने के बाद भी पैरेंट्स बच्चों की जिंदगी को लेकर गंभीर नहीं हैं। आलम यह है कि ज्यादातर स्कूलों ने खटारा वाहनों को लगाया गया है, जिनमेें पैरेट्स आंख बंद कर बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। बृहस्पतिवार को गंदेवड़-चिलकाना मार्ग पर स्कूल वन की डीसीएम से जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई मासूम बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें