फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर परम्परागत ऊर्जा स्रोत्र पर राघव ने रखा सरकार का पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत पर राघव ने संसद में रखा सरकार का पक्ष
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने शुक्रवार को परंपरागत और गैैैैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत पर संसद में हो रही बहस में सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने सहारनपुर क्षेत्र में हाइड्रो कार्बन का बड़ा भंडार बताते हुए यहां पर एक विश्वविद्यालय स्थापित करने की सलाह भी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में प्रस्तावित इंडियन पेट्रोलियम विश्वविद्यालय की स्थापना से संबंधित बिल को लेकर हो रही चर्चा में सांसद राघव लखनपाल ने सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि विश्व में 35 विश्वविद्यालय ऐसे हैं जो ऊर्जा के परंपरागत एवं गैर परंपरागत स्रोतों के विषय में नई नई खोज और अनुसंधान करते हैं। इनमें मात्र दो विश्वविद्यालय ही भारत में हैं। इसलिए भविष्य में ऊर्जा की आवश्यकता को देखते हुए ऐसे विश्वविद्यालय की स्थापना होनी चाहिए। सांसद ने विपक्षी सदस्यों की ओर से उठाए गए प्रश्नों का उत्तर अपने सटीक तर्कों से देकर वाहवाही ली। उन्होंने यह भी कहा कि सहारनपुर के आसपास के क्षेत्रों में परम्परागत हाइड्रो कार्बन का बडा भंडार है। इसलिए ऐसा विश्वविद्यालय की स्थापना सहारनपुर में होना लाभप्रद रहेगा। पैट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बिल पर हुई चर्चा के जवाब में रखे गए सांसद के तर्कों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें