फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, एक की हुई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, एक की हुई थी मौत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। करीब डेढ़ माह पूर्व सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत होने के मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हरियाणा के पानीपत निवासी अमित कुमार ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि विगत 15 मई को देवबंद क्षेत्र के जड़ौदा जट्ट गांव निवासी बुआ का बेटा कुश त्यागी देवबंद से बाइक पर गांव वापस लौट रहा था। जब वह खजूरी मोड़ पर पहुंचा तो दूसरी बाइक पर सवार युवकों ने कुश की बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के लिए मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई थी। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर रामनगर चिराऊ निवासी अंकित और बड़गांव निवासी सतेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हज यात्रियों को 9 जुलाई को लगाए जाएंगे टीके : सिद्दीकी
देवबंद। मुस्लिम फंड ट्रस्ट के महाप्रबंधक व हज सेवक मौलाना हसीब सिद्दीकी ने बताया कि हज यात्रा 2017 के लिए टीकाकरण कैंप का आयोजन 9 जुलाई को ईदगाह मार्ग स्थित शेखुल हिंद हाल में किया जाएगा। बुधवार को जानकारी देते हुए मौलाना हसीब सिद्दीकी ने बताया कि हज यात्रा पर जाने वाले नगर एवं देहात क्षेत्र के यात्रियों को कैंप में टीके लगाए जाएंगे। टीका लगवाने के लिए अपना कवर नंबर, जन्मतिथि और पासपोर्ट नंबर से संबंधित दस्तावेज साथ लाने होंगे। इसके बिना टीकाकरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें